NATA 2020: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

NATA 2020: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

परीक्षा पोर्टल nata.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे कैंडिडेट्स, दूसरी परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं, जल्द तारीख का ऐलान करेगी काउंलिस....
उदयपुर।
इस साल आयोजित होने वाले नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) परीक्षा के लिए कॉउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। NATA 2020 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल, nata.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन सेक्शन में जाकर अपने ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर पाएंगे।
NATA admit card 2020,NATA 2020,nata.in,freejobalert,job alert,free job alert 2020,textnews,textnews1,rajasthan news,freejobalert 2020


29 अगस्त को होगी पहली परीक्षा

कोरोना के कारण इस बार नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर की शुरुआत आगामी 29 अगस्त से की जाएगी। हालांकि, अभी तक परिषद द्वारा दूसरे टेस्ट की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परिषद के मुताबिक वह जल्द ही परीक्षा की तारीख के बारे में जानकारी साझा करेगा। इससे पहले काउंसिल ने पहली परीक्षा 1 अगस्त को और दूसरी 29 अगस्त को निर्धारित की थी। लेकिन देश भर में कोरोना के मामलों और नियंत्रण की स्थिति को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी थी और 17 जुलाई को नई तारीख जारी की थी।


परीक्षा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान


  • उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पूर्व पहुंचना होगा।
  • उन्हें अपने साथ एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र साथ रखना होगा।
  • महामारी को देखते हुए फेस मास्क और ग्लव्स पहनना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवारों को हैंड सैनिटाइजर परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • उम्मीदवारों अपने साथ कोई इलेक्ट्रॉनिक गजेट जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Post a Comment

0 Comments