Aaj Ka Rashifal: Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka Rashifal for EVERY Zodiac Sign
आज आपकी सफलता आपकी रणनीति तथा प्लानिंग पर निर्भर करती है मेषराशि
सोमवार, 29 जून 2020
मेष
Aries
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव - आज आपकी सफलता आपकी रणनीति तथा प्लानिंग पर निर्भर करती है। परिश्रम द्वारा धन अर्जन के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही आपका उत्साह और जोश बना रहेगा। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से अध्ययन करना ही उन्हें सफलता देगा।
नेगेटिव - परंतु धन आगमन के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। धन निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। विशेषकर भूमि की खरीदारी संबंधी दस्तावेज और कागजात पत्र पहले अच्छी तरह से निरीक्षण करें।
व्यवसाय - व्यापार विस्तार की नई-नई योजनाओं पर आप विचार करेंगे परंतु कोई प्रतिस्पर्धा संबंधी कड़ी चुनौती सामने आ सकती है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों से अपने संबंध अच्छे रखें क्योंकि पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव - पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में आप बेहतर तालमेल बिठाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादाओं का अवश्य ध्यान रखें।
स्वास्थ्य - मेष राशि के व्यक्ति अक्सर अपने स्वास्थ्य के मामले में लापरवाह होते हैं इसलिए अपने खान-पान, व्यायाम और दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

0 Comments