Current Affairs Today: 26 अगस्त 2020 Textnews1
• जिस राज्य में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया है- असम
• सिक्किम के नामची में जिस भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान के नाम पर एक स्टेडियम का नाम रखा जाएगा- बाइचुंग भूटिया
• जिस विंग कमांडर ने एयर एडवेंचर श्रेणी में ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’ जीता है- गजानंद यादव
• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 20 अगस्त को कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान -2 ने चंद्रमा की कक्षा में जितने वर्ष पूरा कर लिया है- एक वर्ष
• वह देश जिसके राष्ट्रपति रेचैप तैय्यप अर्दोआन (Recep Tayyip Erdogan) ने काला सागर क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की घोषणा की है- तुर्की
• केंद्र सरकार ने हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी के कार्यकाल को जितने साल के लिए बढ़ा दिया है- दो साल
• हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में प्रदेश के लोगों को जितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है-100 प्रतिशत
• केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन सम्बन्धी अन्य दस्तावेजों के नवीनीकरण की सीमा जब तक के लिए बढ़ा दी है-31 दिसंबर
• दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन जिसे नियुक्त किया गया है- जाकिर खान
• केंद्र सरकार द्वारा अश्वनी भाटिया को किस बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है- एसबीआई.
26 August Today Historical Events
देश विदेश के इतिहास में 26 अगस्त के दिन यानि आज के दिन में बहुत सी घटित-घटनाएं, विदा लिए महान व्यक्ति, जन्म लिए व्यक्ति से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जब हमें कुछ सीख दे जाती है तो आइए आज हम उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाएँ जानते।
26 अगस्त का इतिहास – 26 August Today Historical Events
26 August History26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of 26 August
- अलाउद्दीन ख़िलजी ने 1303 में चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया।
- तुर्की के सुलतान सुलेमान ने 1541 में बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।
- बंगाल के क्रांतिकारियों ने 1914 को कलकत्ता में ब्रिटिस बेडे पर हमला कर 50 माउजर और 46 हजार राउंड गोलियां लूटी।
- अमरीका में महिलाओं को 1920 में मताधिकार मिला।
- जर्मनी के शहर म्यू निख में 20 वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1977 को हुई।
- जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप 1978 में बने।
- नासा ने 1982 में टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
- म्यांमार अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर 1988 में रंगून पहुंचीं।
- माइकल जाॅनसन ने 1999 में 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
- बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री 2001 में जेल भेजे गए।
- दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन 2002 में शुरू हुआ।
- पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 2007 में 12 तालिबानियों को मार गिराया।
- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने 2008 में अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
- फिलीपींन्स में 2013 को विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।
- अमेरिका के वर्जीनिया में 2015 को दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- 26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 26 August
- ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म 26 अगस्त 1676 को हुआ था।
- हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का जन्म 26 अगस्त 1891 को हुआ था।
- भारत रत्न सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था।
- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म 26 अगस्त 1927 को हुआ था।
- हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक और समाज-सेवी आेम प्रकाश मुंजल का जन्म 1928 को हुआ था।
- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी मेनका गाँधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को हुआ था।
- प्रसिद्ध साहित्यकार गीत, ग़ज़ल दिनेश रघुवंशी का जन्म 26 अगस्त 1964 को हुआ था।
- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेता इंद्र कुमार का जन्म 26 अगस्त 1972 को हुआ था।
- 26 अगस्त को हुए निधन – Died on 26 August
- प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स का निधन 26 अगस्त 1910 को हुआ था।
- प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का निधन 1934 में हुआ
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का निधन 26 अगस्त 1975 को हुआ था।
- प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का निधन 26 अगस्त 2012 को हुआ था।


0 Comments