JEE Advance : सेंटर लोकेटर देगा परीक्षा केंद्र की सही जानकारी

JEE Advance : सेंटर लोकेटर देगा परीक्षा केंद्र की सही जानकारी


NTA ने वेबसाइट पर जारी किया सेंटर लोकेटर, गूगल मैप से पता चलेगी सेंटर की लोकशन, जूते पहन कर नहीं दे सकेंगे एग्जाम....

कोटा।
आगामी 27 सितंबर को होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थी को परेशान नहीं होना पड़ेग। पहली बार परीक्षा केन्द्रों पर सही तरीके से पहुंचने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने वेबसाइट पर सेंटर लोकेटर जारी कर दिया है। सेंटर लोकेटर पर परीक्षा केंद्र का चयन करते ही यह गूगल मैप से कनेक्ट होकर छात्र को परीक्षा केन्द्र का लोकेशन बता देगा।

जूते पहनने अलाउ नहीं

परीक्षार्थियों को जूतों के स्थान पर चप्पल और सैंडल पहन कर आना होगा। साथ ही वह बड़े बटन वाले कपड़े नहीं पहन सकेंगे। विद्यार्थियों को किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा के दौरान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही परीक्षार्थियों को रिंग, ब्रेसलेट, इयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज आदि पहन के नहीं जाने की सलाह दी गई है,। परीक्षा के दौरान घड़ी जरूर पहन सकेंगे। ऐसा नकल रोकने के लिहाज से किया जाएगा।
jee advanced 2020,jee advanced 2019,jee advanced result 2019,jee advanced cut off,jee advanced 2019 paper,jee advanced syllabus,jee advanced 2018,jee



होगी सोशल डिस्टेंसिंग का पालना

परीक्षा हॉल में विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालना की जाएगी। परीक्षा कक्ष में उनके मध्य 6 फीट का फासला रखना जरूरी होगा। इसके साथ ही परीक्षा कक्ष को सेनेटाइज किया जाएगा। परीक्षार्थियों की सीट, उनका कम्प्यूटर, बोर्ड, मॉनिटर के साथ ही दरवाजों के हैंडल, लिफ्ट बटन, सीढिय़ों की रेलिंग आदि को सेनेटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। जेईई मेन्स की तरह इस परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को अपने साथ पानी की ट्रंासपेरेंट बोतल लानी होगी साथ ही परीक्षा केंद्र के अंदर य़ों की रेलिंग इत्यादि सभी स्थानों को भी पेपर चालू होने से पहले सेनेटाइज करनी होगी।

Post a Comment

0 Comments