Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News on Textnews1

Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News on Textnews1

आदेश जारी:चार हजार अध्यापकों को ग्रेड थर्ड में नियुक्ति का रास्ता साफ, कोर्ट ने राहत दी तो अब सरकार भी इस आदेश को चैलेंज नहीं करेगी

2016 और 2018 में फर्स्ट-सैकंड लेवल भर्ती में इन्होंने जाॅइन नहीं किया था

शिक्षा विभाग में दो बार नियुक्तियों के बाद रिक्त रहे लगभग चार हजार अध्यापकों को ग्रेड थर्ड पदों पर रिजर्व सूचि से नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्य की उच्च प्राथमिक और प्राथमिक स्कूलों में 2016 तथा 2018 में अध्यापक लेवल प्रथम और द्वितीय पदों पर हजारों नियुक्तियां की गई थी।
नियुक्ति पाने वालों में से लगभग 4 हजार ने जाॅइन नहीं किया। रिक्त पदों पर रिजर्व सूची से नियुक्ति की मांग हो रही थी। उच्च न्यायालय ने भी पद रिक्त होने पर रिजर्व सूची से नियुक्ति का आदेश दिया है। मुख्यमन्त्री स्तर पर न्यायालय के आदेश को आगे चैलेंज नहीं करने का निर्णय लिया गया और शिक्षा मन्त्री द्वारा अधिकारियों को नियुक्ति का काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
नव चयनितों की नियुक्ति में लगेगा समय
रिजर्व सूची से नियुक्ति पाने वालों को जल्दी है, लेकिन पहले 2016 व 2018 में नियुक्ति के बाद रिक्त रहे पदों की कैटेगरी वाइज गणना होगी, फिर उसी कैटेगरी का रिजर्व सूची से चयन होगा। नव चयनितों की नियुक्ति से पहले 2016 व 2018 की नियुक्ति से कार्यरत को जिला बदलने का अवसर देना होगा, क्योंकि इनका नाम मेरिट में ऊपर है।
Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News,today news in hindi,today news live,today news headlines in english
इसके बाद जिला रिशफल की सहमति देने वाले पूर्व से कार्यरत और रिजर्व सूची से नव चयनितों का एकसाथ मेरिट से जिला आवंटन होगा। नव चयनितों का डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। वहीं, पुराने कार्यरत रिलीव होकर नए आवंटित जिले में जाॅइन करेंगे। इसके बाद सभी को एक साथ मेरिट तथा प्राथमिकता श्रेणी की सूची से काउंसलिंग कर पोस्टिंग मिलेगी।
today news in hindi,today news live,today news headlines in english,today news paper,latest news today,today news hindu,today news in tamil,morning news today,Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News on Textnews1.online

Post a Comment

0 Comments