Hindi Current Affairs 2020 and General Knowledge

 Hindi Current Affairs 2020 and General Knowledge

डीआरडीओ द्वारा ओडिशा से अभ्यास का सफल परिक्षण 

 Hindi Current Affairs 2020 and General Knowledge
 रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के अंतरिम टेस्ट रेंज, बालासोर से ABHYAS, एक हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) का सफल उड़ान परीक्षण किया है. ABHYAS का उपयोग विभिन्न मिसाइल प्रणालियों के मूल्यांकन के लिए एक लक्ष्य के रूप में किया जा सकता है. ABHYAS को DRDO के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है.

वायु वाहन को दोहरे अंडरस्लांग बूस्टर का उपयोग करके लॉन्च किया गया है. यह एक छोटे गैस टरबाइन इंजन द्वारा संचालित है और इसमें निदेशन और नियंत्रण के लिए एक फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर (FCC) के साथ-साथ एक इनर्शल नेविगेशन सिस्टम (INS) है. वाहन को पूरी तरह से स्वायत्त उड़ान के लिए प्रोग्राम किया गया है. वाहन का चेक-आउट लैपटॉप-आधारित ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (GCS) का उपयोग करके किया जाता है।
current affairs in hindi pdf 2020,current affairs in hindi 2019 pdf,current affairs in hindi 2020,daily current affairs in hindi for upsc

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण तथ्य: 

  • DRDO के अध्यक्ष: डॉ जी. सतीश रेड्डी. 
  • DRDO का मुख्यालय: नई दिल्ली. 

Post a Comment

0 Comments