आयुर्वेद विभाग में एक हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती; डॉक्टर के 450, नर्स और कंपाउंडर के 550 पद

राजस्थान में युवाओं के लिए अच्छी खबर: आयुर्वेद विभाग में एक हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती; डॉक्टर के 450, नर्स और कंपाउंडर के 550 पदों को चिकित्सा मंत्री ने दी मंजूरी

आयुर्वेद कॉलेज में 13 प्राध्यापक और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी के 33 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को रिक्वेस्ट भेजी....

जयपुर।
चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा विभाग में 450 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों सहित कुल एक हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती को मंजूरी प्रदान की है। डॉ. शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा रही है। साथ ही उदयपुर आयुर्वेद कॉलेज में 13 प्राध्यापक और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी के 33 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को रिक्वेस्ट भेजी गई है।
India news,Indian news,live news,daily news,breaking news,news daily,instant news,local news,latest news,English news,textnews1

रघु शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 450 और आयुर्वेद नर्स व कंपाउंडर के 550 पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव आगे भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग की कोरोना संक्रमण काल में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आमजन की सेवा कर रहा है। विभाग की ओर से रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले काढ़े व अन्य दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। विभाग में नयी भर्तियों के बाद उसकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिसका आमजन को सीधा फायदा मिलेगा।
India news,Indian news,live news,daily news,breaking news,news daily,instant news,local news,latest news,English news,read news,download news,Hindi news,offline news,best news app,Indian headlines on Textnews1.

स्थानांनतरण हेतु ऑनलाइन आवेदन

आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग में कार्यरत चिकित्साकर्मी अपने स्थानांनतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी निदेशालय के अधिकारी व कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के मध्य विभाग की वेबसाइट पर कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments