SSC CGL 2019 Tier 3 Exam Date: टियर-3 परीक्षा 22 नवंबर को होगी आयोजित

SSC CGL 2019 Tier 3 Exam Date: टियर-3 परीक्षा 22 नवंबर को होगी आयोजित



कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2019 की टियर-3 की तिथि घोषित कर दी है। SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट
SSC CGL 2019 Tier 3,SSC CGL,ssc-cgl-2019-tier-3-exam-date,SSC CGL 2019 Tier 3 exam date, Jobs News, Jobs News in Hindi

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2019 की टियर-3 की तिथि घोषित कर दी है। एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट Ssc.Nic.In पर इस संबंध में नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में एसएससी सीजीएल टियर 3 परीक्षा 2019 की तारीख की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 3 की परीक्षा 22 नवंबर 2020 को आयोजित की जाएगी। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने टियर 1 में सफलता पाई थी, टियर 2 और टियर 3 में शामिल होने के योग्य हैं।'

इसके अलावा एसएससी ने नोटिस में यह भी कहा है कि परीक्षा का यह शेड्यूल कोरोना महामारी के मौजूदा हालात के मद्देनजर और समय-समय पर सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार बदला भी जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थी समय समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। परीक्षा के संबंध में किसी भी तरह का अपडेट एसएससी अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा।

Post a Comment

0 Comments