शिक्षक बनने का सपना जल्द होगा पूरा, RPSC ने की तैयारी

शिक्षक बनने का सपना जल्द होगा पूरा, RPSC ने की तैयारी


सरकारी स्कूलों में फर्स्ट ग्रेड शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों का सपना जल्द पूरा होने वाला है। RPSC ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित कर कर दी है....
सीकर।
सरकारी स्कूलों में फस्र्ट ग्रेड शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों का सपना जल्द पूरा होने वाला है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फस्र्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित कर कर दी है। हालांकि इन तिथियों से ऐसे अभ्यर्थियों को काफी नुकसान हुआ है, जिनका चयन प्रथम श्रेणी व्याख्याता भर्ती या द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में हुआ है। क्योंकि कई विषय ऐसे हैं जिनकी तिथि टकराने से बेरोजगारों की मुसीबत बढ़ गई है। बेरोजगारों का कहना है कि एक दिन में दो भर्ती परीक्षाओं के कैसे दस्तावेज सत्यापन करा सकते हैं। इसलिए विभाग को तिथियों में परिवर्तन करना चाहिए।


खाली पद की कवायद

सूत्रों की माने तो विभाग ने दोनों भर्तियों की तिथि इसलिए साथ रखी है, ताकि कम से कम पद खाली रहे। फस्र्ट ग्रेड व्याख्याता परीक्षा 2018 जिसकी अप्रैल 2018 में 5000 पदों पर विज्ञप्ति जारी हुई और जनवरी 2020 में एग्जाम करवाए गए। उसके बाद आरपीएससी द्वारा जुलाई से अगस्त 2020 तक 2 गुणा का प्रोविजनल परिणाम जारी किया गया और अब आरपीएससी काउंसलिंग करने जा रही है। ए और सी ग्रुप के 14 विषय की काउंसलिंग का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है।
यह है शेड्यूल

कैलेंडर के अनुसार 31 अगस्त 2020 से 15 सितंबर 2020 तक का काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार राजस्थानी, संस्कृत और समाजशास्त्र के साथ चित्रकला विषय की काउंसलिंग 31 अगस्त को होगी इसके अलावा हिंदी और रसायन विज्ञान की काउंसलिंग 1 से 4 सितंबर तक होगी। इसी क्रम में गणित विषय की काउंसलिंग 4 से 7 सितंबर तक होगी। अंग्रेजी विषय की काउंसलिंग 7 से 8 सितंबर को होगी। कृषि विषय की काउंसलिंग 8और 9 सितंबर को होगी। साथ में इतिहास विषय की काउंसलिंग 9 से 14 सितंबर तक तथा वाणिज्य और गृह विज्ञान की काउंसलिंग भी 14 सितंबर को होगी। 15 सितंबर को भौतिक विज्ञान और पंजाबी विषय की काउंसलिंग होगी। इसे देखते हुए वर्तमान में चल रही सेकंड ग्रेड काउंसलिंग और फस्ट ग्रेड काउंसलिंग की तारीख के आपस में टकराने के कारण काफी अभ्यर्थी परेशान है।
rpsc result,rpsc news,rpsc vacancyrpsc 1st grade result,rpsc voice of students,latest hindi news,job alert,hindi news,big breaking news
इनका कहना है...
व्याख्याता और द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दस्तावेज सत्यापन की स्थिति आपस में टकराने की वजह से बेरोजगारों की मुसीबत बढ़ी है। इस मामले में शिक्षा निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्दी इस मामले में बेरोजगारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
उपेन यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ

Post a Comment

0 Comments