मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पाकिस्तान ने दाऊद पर लगाया प्रतिबंध
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पाकिस्तान ने दाऊद पर लगाया प्रतिबंध; कराची में 80 साल पुराना हनुमान मंदिर तोड़ा गया; देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट●इतिहास में आज: 54 साल पहले पता चला चांद से कैसी दिखती है पृथ्वी; भारत ने अमेरिका में जीता 'हल्दी' युद्ध
●पाक का कबूलनामा: पाकिस्तान ने पहली बार माना- दाऊद इब्राहिम के पास 14 पासपोर्ट और कराची में 3 घर; दुनिया में बदनामी से बचने के लिए 88 आतंकियों पर प्रतिबंध लगाए
●कोरोना देश में: 24 घंटे में रिकॉर्ड 70 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े, 59 हजार लोग ठीक भी हुए, 918 संक्रमितों ने दम तोड़ा; देश में अब तक 30.43 लाख केस
●सुशांत की मौत का मामला: सीबीआई सुशांत के फ्लैट में साढ़े छह घंटे रही, क्राइम सीन रीक्रिएट किया; पड़ोसी महिला ने कहा- 13 जून की रात को एक्टर के घर की लाइट बंद थी, कुछ गड़बड़ है
●चैम्पियंस लीग फाइनल आज: एम्बाप्पे की टीम पीएसजी 50 साल में पहली बार फाइनल खेलेगी, बायर्न के पास छठा खिताब जीतने का मौका; ट्रेबल यानी तीन जीत के अचीवमेंट पर भी नजर
●मेसी-रोनाल्डो से आगे एम्बाप्पे: 21 साल के एम्बाप्पे ने वर्ल्ड कप और घरेलू टूर्नामेंट जीते, आज चैम्पियंस लीग जीतते ही मेसी-रोनाल्डो को काफी पीछे छोड़ देंगे
●देश में संक्रमण के मामले 30 लाख के पार: संक्रमण के 20 लाख मामले मिलने में 206 दिन लगे, बाकी 10 लाख मामले केवल 16 दिन में मिल गए
●आस्था पर चोट: पवित्र मानसरोवर झील के किनारे मिसाइलों की साइट बना रहा चीन, ये मिसाइलें जमीन से हवा में वार करने में सक्षम हैं
●महेंद्र सिंह धोनी की सफलता का राज: 'खुद को इतना व्यस्त कर लीजिए कि भावनाएं हावी ही ना हो पाएं, मैंने भी ऐसा ही किया और हमेशा कूल महसूस किया'
●12 राज्यों से ग्राउंड रिपोर्ट: लॉकडाउन के कारण 1.1 करोड़ बच्चों को नहीं मिला मिड-डे मील, देश में कोरोना के बीच मासूमों के सामने पेट भरने का संकट
●दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम: गिरफ्तार आईएस आतंकी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, पत्नी और बच्चों के साथ अफगानिस्तान जाना चाहता था
●गणेशजी के चित्र का लाइफ मैनेजमेंट: भगवान गणपति का बड़ा सिर बताता है कि हमें अपनी सोच बड़ी रखनी चाहिए, छोटे पैरों का संदेश ये है कि हमें धैर्य बनाए रखना चाहिए
●फेक vs फैक्ट: क्या राष्ट्रपति भवन में बने मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘डॉ. राजेंद्र प्रसाद गार्डन’ कर दिया गया है ? फेक है सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा
●विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उम्मीद जताई: महामारी दो साल के अंदर खत्म हो सकती है, 1918 में स्पैनिश फ्लू को खत्म करने में भी दो साल लग गए थे; तकनीक से कोरोना को रोकना होगा आसान : WHO
●चीन की मनमानी पर मौन हैं ओली: चीन ने 7 सीमावर्ती जिलों में नेपाल की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है; धीरे-धीरे देश के भीतर भी पांव पसार रहा
●गुरुग्राम में हादसा: सोहना रोड पर बन रहे 6 किमी लंबे फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 2 लोग घायल; सोशल मीडिया यूजर्स ने सरकार पर कसा तंज
●धोनी ने जीता फैंस का दिल: चेन्नई सुपर किंग्स के डायरेक्टर का खुलासा- धोनी ने दुबई जाते वक्त फ्लाइट में अपनी बिजनेस क्लास सीट उन्हें दी, खुद इकोनॉमी में बैठे
●कोरोना दुनिया में: 102 दिन के बाद इटली में 24 घंटे में 1 हजार से ज्यादा केस मिले, अमेरिका में दिसंबर तक 1.34 लाख मौतें और हो सकती हैं; दुनिया में अब तक 2.32 करोड़ केस


0 Comments